HighlightRudraprayag News

सीएम धामी ने किया अपना वादा पूरा, केदारनाथ विधानसभा के लिए विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है. ऊखीमठ विकासखंड में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटरमार्ग के 8.5 किमी सुधार और डामरीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 71 लाख रूपये की मंजूरी दी है.

सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं को स्वीकृति

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटरमार्ग के 4.5 किमी सुधार और डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 68 लाख रूपये की स्वीकृति किया है. बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री ने तल्ला नागपुर घाटी के लिए भी बड़ी सौगात दी थी. जिसके तहत कांडई जगतोली मोटर मार्ग के मिसिंग लिंक को जोड़ने का काम सोमवार से शुरू कर दिया है.

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से किया था वादा

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद सीएम ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहां का विधायक बनकर काम करूंगा. सीएम ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की न सिर्फ घोषणा की है, बल्कि उन पर कार्य भी शुरू कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें