NationalHighlight

तिरंगे में लपेटा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर, शाम चार बजे तक होंगे अंतिम दर्शन

दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा का बीते दिन निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने देर रात करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। बता दें कि सात अक्टूबर को वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे। जहां उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया था। उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया।

ऐसे में रीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रतन टाटा पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शाम चार बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। जिसके बाद शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जहां फिल्मी सितारों से लेकर उद्योगपति उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें