SportsHighlight

आज Women T20 World Cup 2024 में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत, जानिए, कब,कैसे और कहां लें लाइव स्ट्रीमिंग का मजा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) चल रहा है। आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला श्रीलंका (INDW vs SLW) से होने जा रहा है। आज यानी नौ अक्टूबर को टीम इंडिया अपना तीसरा मैच खेलेगी। अब तक खेले गए दो मैचों में टीम ने एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। जिसके चलते भारतीय टीम का तीसरा मैच काफी अहम होने वाला है। चलिए ऐसे में जानते है कि ये मुकाबला कब, कहा और कैसे लाइव देख सकते है।

भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत ( Women T20 World Cup 2024 INDW vs SLW)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ था। जिसमें टीम टूर्नामेंट का पहला मैच ही हार गई। तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। जिसमें टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज की। आज बुधवार को टीम का तीसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ है। किसी भी हालत में टीम को ये मैच जीतना ही होगा।

कब शुरू होगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच आज खेले जाने वाले इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे होगा। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।

कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत और श्रीलंका के बीच ये मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल में देख सकते है। तो वहीं फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार में ले सकते है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमें:-

टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना,शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर, दयालन हेमलता, यास्तिका भाटिया।

श्रीलंका टीम

चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, अमा कंचना, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सचिनी निसानसाला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें