HighlightDehradun NewsUttarakhand Weather News
देहरादून में अचानक शुरू हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. देहरादून में अलग-अलग क्षेत्रों में शाम को करीब साढ़े पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हुई. बारिश के कारण मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.
देहरादून में अचानक शुरू हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर ऐसे ही चलता रहा तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है. विशेषज्ञों की माने तो ये बारिश तरबूज और टमाटर जैसी रब्बी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी. मौसम में इस बदलाव से लोग राहत महसूस कर रहे हैं.