Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार से गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, 120 किलो गोमांस हुआ बरामद, अन्य साथी फरार

हरिद्वार पुलिस जिले में अवैध गौकशी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. एसएसपी के निर्देश पर जिले की पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए इस धंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है.

गौकशी का आरोपी 120 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशों के क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर ग्राम बन्दरजूड से आरोपी एक आरोपी को 120 किलोग्राम अवैध गोमांस व गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान प्रवेज पुत्र सत्तार निवासी बंदरजूड़ के रूप में हुई है.

अन्य आरोपी फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेज का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है. बता दें बीते दिनों पहले पुलिस ने गौकशी में लिप्त मरगूबपुर से पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें