Sportshighlight

Rashid Khan Marriage: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने किया निकाह, शादी से तस्वीरें हुई वायरल

अफगानिस्तान(Afghanistan) के बेहतरीन स्पिनर राशिद खान ने निकाह(Rashid Khan Marriage) कर लिया है। काबुल में क्रिकेटर ने रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। खबरों की मानें तो गुरुवार यानी तीन अक्टूबर को राशिद खान ने निकाह किया। इस दौरान कई क्रिकेटर्स राशिद की शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर राशिद के निकाह की कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

RASHID KHAN MARRIAGE

राशिद खान का किया निकाह (Rashid Khan Marriage)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राशिद (Rashid Khan) के साथ-साथ उनके तीन भाईयों ने भी निकाह किया। ये भी दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर ने अपने रिश्तेदारी में ही किसी लड़की से निकाह किया है। राशिद की शादी होने के बाद उन्होंने अपना एक वादा भी तोड़ दिया है।

Afghanistan

बता दें कि कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में राशिद ने ये वादा किया था कि वो अफगानिस्तान टीम को वर्ल्ड कप जीताने के बाद ही निकाह करेंगे। बता दें कि इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी।

https://twitter.com/NasroSalik/status/1841919075460775985

इन क्रिकेटर्स ने शादी में की शिरकत

बता दें कि इस वेडिंग में कई क्रिकेटर्स ने शिरकत की। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, रमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान और मुजीब उर रहमाान आदि क्रिकेटर्स राशिद की शादी में शामिल हुए। इसके साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान भी शादी में नजर आए।

Afghanistan

राशिद की कप्तानी में टीम के लिए लकी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने राशिद खान की कप्तानी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में पहली बार टीम किसी भी ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। कमान संभाल रहे राशिद खान टीम के लिए अब तक काफी लकी साबित हुए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button