Entertainment

Vettaiyan Trailer: वेट्टैयन का ट्रेलर हुआ जारी, फुल एक्शन मोड में नजर आए रजनीकांत-अमिताभ बच्चन

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत(Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म वेट्टैयन(Vettaiyan) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर (Vettaiyan Trailer Out) लॉन्च कर दिया है। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी शानदार लुक में नजर आए। करीब 33 साल बाद दोनों दिग्गज एक्टर्स की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई दे रही हैं।

फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी (Vettaiyan Trailer Out)

फिल्म ‘वेट्टैयन’ के ट्रेलर के शुरुआत में प्रोटेस्ट दिखाया गया है। इसमें लोग अपराधी को सजा देने की मांग के लिए प्रोटेस्ट कर रहे है। जिसके बाद दर्शाया जाता है कि पुलिस द्वारा एनकाउंटर की प्लानिंग की जा रही है। ताकि अपराधी को सजा दी जा सके। फिल्म में दिखाया गया अपराधी क्रूर मास्टरमाइंड है। ये महिलाओं को अपना निशाना बनाता है। इस फिल्म में अमिताभ सत्यदेव का रोल अदा कर रहे हैं।

एक्शन से भरपूर होने वाली है फिल्म

फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत फुल ऑन एक्शन अवतार में नजर आए। इस फिल्म में अभिनेता का एक धासू डायलॉग भी है। जिसमें वो करते है कि “अपराध एक बीमारी की तरह होता है, इसे फैलने नहीं देना चाहिए।” तो वहीं ट्रेलर में अमिताभ भी कहते नजर आते है कि, “Justice Delayed Is Justice Denied, Justice Hurried Is Justice Burried”

फिल्म की स्टार कास्ट (Vettaiyan Starcast)

इस फिल्म को टी.जे जानवेल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से अमिताभ तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ के अलावा राणा दग्गुबाती और फहद फासिल भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें