Dehradun NewsBig News

उत्तराखंड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली में उत्तराखंड के चार गांवों जखोल, सूपी, हर्षिल और गूंजी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

सीएम ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिलना उत्तराखण्ड के लिए बड़े गौरव की बात है. राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. सरकार की होम स्टे योजना इस लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है. सीएम ने कहा हमारी सरकार नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने के साथ ही राज्य में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है.

राज्य में लोगों को मिल रहा रोजगार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा इससे राज्य में रोजगार सृजन में भी मदद मिल रही है. जनता के सहयोग से राज्य में हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का बताया था. राज्य सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें