HighlightDehradun News

सेंट्रियो मॉल में लगाया एक लाख का जुर्माना, यहां जानें वजह

उपजिला अधिकारी डोईवाला की अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. आरके चतुर्वेदी भी शामिल हुए थे.

सेंट्रियो मॉल में लगाया एक लाख का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कालिका मंदिर के पास हाथी बढ़कला पर स्थित स्ट्रांग वॉटर ड्रेन में दूषित जल का प्रवाह हो रहा है. वहीं, सेंट्रियो मॉल में एसटीपी प्लांट चालू था, लेकिन यहां भी दूषित पानी ड्रेन में मिल रहा था. इसके समाधान के लिए बक्शी प्लाजा और सेंट्रियो मॉल पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

नगर निगम करेगा स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की सफाई

इसके साथ ही निर्णय लिया गया की स्ट्रॉम वाटर ड्रेन जो पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण की गई है का स्लैब हटवा कर नगर निगम के द्वारा तली झाड़ सफाई की जाएगी. इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित स्ट्रॉम वाटर ड्रेन की सफाई नगर निगम द्वारा करने का फैसला लिया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें