Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

चलती कार से बाहर लटककर स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने उतारा खुमार, ऐसे सिखाया सबक

सोशल मीडिया के चस्के में डूबे युवाओं के ऊपर रील्स और शॉर्ट वीडियो को लेकर गजब का क्रेज चढ़ा हुआ है. कुछ लोग तो चंद लाइक और व्यूज पाने के लिए खतरनाक वीडियो तक बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं. ऐसा ही एक मामला चमोली से सामने आया है. चमोली पुलिस ने कार की खिड़की से बाहर लटक रहे लड़के को रुकवाकर सबक सिखाया है.

चलती कार से बाहर लटककर स्टंट कर रहा था युवक

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानचट्टी क्षेत्र में इनोवा में सवार एक सैलानी चलते कार से बाहर लटककर डांस, स्टंटबाजी और फोटोग्राफी कर रहा था. यह खतरनाक गतिविधि न केवल उसकी अपनी जान को खतरे में डाल रही थी, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर रही थी. कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को तत्काल बद्रीनाथ चेक पोस्ट पर रोकाकर वाहन में सवार युवक रॉबिन पुत्र रहमत निवासी चम्बा के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई.

अपने साथ-साथ राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे युवा

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील और वीडियो बनाने की लालसा में युवाओं द्वारा की जा रही लापरवाही को उजागर करती है. कई युवा चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट और खतरनाक हरकतें करते हुए अपनी जान ही नहीं, बल्कि अन्य वाहन चालकों व राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना किसी भी तरह से उचित नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें