HighlightAlmora News

क्वारब पुल के पास मलबा आने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच बंद, वाहनों को रानीखेत से जा रहा भेजा

भवाली-अल्मोड़ा एनएच में क्वारब पुल के पास भारी मात्रा मलबा आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। जिस कारण वाहनों को डायवर्ट कर रानीखेत के रास्ते अल्मोड़ा भेजा जा रहा है।

मलबा आने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच बंद

गुरूवार को भवाली-अल्मोड़ा एनएच में क्वारब पुल के पास अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे बंद हो गया। हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अब वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

वाहनों को रानीखेत से जा रहा भेजा

हाईवे बंद होने के कारण अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बागेश्वर और डीडीहाट की ओर से आने वाले वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे बंद होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और हल्द्वानी की ओर से सभी छोटे-बड़े वाहनों को रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा की तरफ भेजा जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें