EntertainmentHighlight

करोड़पति यूट्यूबर Adnaan Shaikh का शाही निकाह, दोस्तों संग किया डांस, दुल्हन को देख हुआ इमोशनल, Viral Video

बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए करोड़पति यूट्यूबर अदनान शेख (Adnaan Shaikh Wedding) का निकाह हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके निकाह की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि अदनान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा खान( Ayesha Khan) से निकाह किया है।

कई सालों की डेटिंग के बाद फाइनली दोनों ने शादी रचा ली है। अदनान ने बेहद ही शाही अंदाज से शादी की। बीते दिन यानी 23 सिंतबर को अदनान का संगीत फंक्शन था। इस दौरान कई यूट्यूबर और सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला।

अदनान की शाही शादी ( Adnaan Shaikh Wedding)

वेडिंग फंक्शन के लिए अदनान और आय़शा ने मैचिंग आउटफिट पहने हुए थे। जहां अदनान व्हाइट और सिल्वर इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। तो वहीं गोल्डन लहंगे में आयशा काफी खुबसुरत लगी। उन्होंने अपने चेहरे पर फेस मास्क पहना हुआ था। ऐसे में फैंस उनकी दुल्हनिया का चेहरा ढ़ग से देख नहीं पाए।

अदनान ने संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया। उनकी डांस की कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। साथ ही अपनी दुल्हनिया के साथ जब अदनान ने वेडिंग वेन्यू में एंट्री ली। तो इस दौरान उनकी आंखों से आसू छलक उठे।

कौन-कौन हुआ अदानान की शादी में शामिल

अदनान ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी। ऐसे में बिग बॉस के घर में उनके दोस्त बने विशाल पांडे और शिवानी कुमारी को भी उन्होंने अपनी शादी में इनवाइट किया था।

इसके अलावा इस सीजन की विनर सना मकबूल भी अदनान की शादी में शामिल हुई। साथ ही अदनान के करीबी दोस्त यूट्यूबर फैजल खान उर्फ फैजू ने भी उनकी शादी में शिरकत की। इस दौरान वो भी दुल्हे राजा के साथ डांस करते नजर आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें