Dehradun NewsHighlight

दून अस्पताल में नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, SSP ने किया निरिक्षण

दून अस्पताल के महिला वार्ड के बाथरूम में नवजात का भ्रूण मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एसएसपी ने दून अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

दून अस्पताल में नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

दो दिन पहले दून हॉस्पिटल के महिला वार्ड के बाथरूम में नवजात शिशु का भ्रूण मिला था. एसएसपी देहरादून ने मंगलवार को दून हॉस्पिटल और दून पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान द्वारा एसएसपी देहरादून ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो का जायजा लिया तो अस्पताल परिसर में सीसीटीवी की संख्या काफी कम पाई गई. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के ऑब्जरवेशन रूम में भी कमियां मिली और ऑब्जरवेशन रूम में सीसीटीवी की मॉनिटरिंग के लिए कोई मौजूद नहीं मिला.

CCTV कैमरे लगवाने के दिए निर्देश

एसएसपी अजय सिंह ने दून हॉस्पिटल प्रबंधन को चिकित्सालय के हर भाग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के 24 घंटे ऑब्जरवेशन करने के लिए पत्राचार किया. वहीं सीसीटीवी के ऑब्जरवेशन रूम को इमरजेंसी के सामने बनी पुलिस चौकी में स्थापित किये जाने का सुझाव दिया. जिससे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग कर ऑब्जरवेशन किया जा सके. निरीक्षण के दौरान पुलिस ने दून चिकित्सालय में विगत तीन दिनों में डिलीवरी के लिए आई महिलाओं का रिकॉर्ड चेक किया गया.

एसएसपी ने दिए ये निर्देश

रिकॉर्ड में पाया गया की कुल 41 महिलाओं की डिलीवरी हुई थी. जिसमें 40 बच्चे स्वस्थ पैदा हुए और एक बच्चा मृत पैदा हुआ. जिसके परिजन थाना क्षेत्र बसंत विहार के थे, जिसका उसके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया. अब तक की जांच व रिकॉर्ड के अवलोकन से ऐसे किसी भी मरीज या महिला की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, जो डिलीवरी के लिए चिकित्सालय में आई हो. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें