Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कहीं खिलेगी चटक धूप तो कहीं बारिश के आसार, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिली हुई है. आज भी अधिकांश जिलों में सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई. जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.

इन जिलों के बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा.

कब होगी मानसून की विदाई

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तराखंड में मानसून सीजन 30 सितम्बर तक होता है. मानसून इस बार 25 सितम्बर के बाद विदा होने के आसार हैं. लेकिन इससे पहले पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है. बता दें पिछले साल 2023 में 24 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी थी. छह अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विदा हो गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें