Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तरखंड के कई जिलों में आज सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई. हालांकि मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तराखंड के चमोली और बागेश्वाल जिले में कहीं-कहीं माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने दो जिलों के लिए बारिश की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड में कब होगी मानसून की विदाई?

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. लेकिन अभी प्रदेश से मानसून ने विदाई नहीं ली है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में मानसून सीजन 30 सितम्बर तक होता है. मानसून इस बार 25 सितम्बर के बाद विदा होने के आसार हैं. लेकिन इससे पहले पहाड़ी जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें