UttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई का समय नजदीक है। जिस कारण प्रदेश में बारिश का दौरा फिलहाल थमा हुआ है। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। तेज धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिस से लोगों को गर्मी एक बार फिर से सताने लगी है।

उत्तराखंड में कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।

कब होगी मानसून की विदाई

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तराखंड में मानसून सीजन 30 सितम्बर तक होता है। मानसून इस बार 25 सितम्बर के बाद विदा होने के आसार हैं। लेकिन इससे पहले पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। बता दें पिछले साल 2023 में 24 जून को उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी थी।

छह अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विदा हो गया था। इस दौरान 1203.3 एमएम बारिश हुई थी जो कि सामान्य से 1162.7 से तीन प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं इस साल की बात करें तो मानसून 27 जून को पहुंचा था। अभी तक प्रदेश में 1221.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 1118.4 एमएम से नौ प्रतिशत अधिक है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें