HighlightRudraprayag News

खेतों में पहुंचे जिलाधिकारी, फसल कटाई प्रयोगों का किया निरीक्षण, किसानों का बढ़ाया हौसला

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गुरुवार को ग्राम रतूडा में किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह के खेत में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत संसूचित फसल धान पर फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

खेतों में पहुंचे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार

गुरुवार को जिलाधिकारी खेतों में पहुंचे और फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आधुनिक और जैविक खेती करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज और उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने सभी कृषकों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वो आत्मनिर्भर हो सकें।

धान की फसल का बीमा कराने के लिए किया प्रोत्साहित

जिलाधिकारी गहरवार ने किसानों को फसल धान का अधिक से अधिक बीमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व उपनिरीक्षकों को खेत मापन पद्धति के बारे में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने समस्त राजस्व उपनिरीक्षकों को खेत मापन के संबंध में प्रशिक्षण देने हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया।

डीएम ने किसानों का बढ़ाया हौसला

अपर सांख्यिकी अधिकारी मुहम्मद आरिफ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह के क्रॉप कटिंग प्रयोग हेतु चयनित खेत (खसरा नंबर-509) में बनाए गए प्रयोगात्मक प्लॉट (6×5=30 वर्ग मीटर) में निरीक्षण किया गया। जिसमें प्लॉट उपज 14.500 किग्रा (अनुमानित उपज 27 कु0/है0) प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि औसत उपज के आधार पर ही बीमा कम्पनियों के द्वारा बीमित किसानों को फसल क्षति का आंकलन करते हुए बीमित धनराशि का भुगतान किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों का हौसला भी बढ़ाया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें