Entertainment

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी Stree 2, Shraddha Kapoor की फिल्म ने Jawan को छोड़ा पीछे

श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में छायी हुई है। मंगलवार के कलेक्शन के बाद फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। स्त्री 2 ने शाहरुख खान की जवान (Jawan) को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया।

stree-2-RAJKUMAR RAO SHRADDHA KAPOOR

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी Stree 2

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म Stree 2 ने 16 सितंबर तक करीब 583.35 करोड़ की कमाई की थी। शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक 34 वें दिन यानी 17 सितंबर को फिल्म ने करीब दो करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 17 सितंबर तक 585.35 करोड़ हो गया है। जिसके चलते फिल्म ने Jawan का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Shraddha Kapoor की फिल्म ने Jawan को छोड़ा पीछे

बता दें कि शाहरुख खान की जवान हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने हिंदी वर्जन में 584 करोड़ की कमाई की थी। अब स्त्री 2 ने जबरदस्त कमाई कर फिल्म का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्त्री 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

Jawan_2

साल 2023 में रिलीज हुई जवान ने दुनियाभर में करीब 1148 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं देशभर में सभी भाषाओं में फिल्म की टोटल कमाई 640 करोड़ थी। जिसमें हिंदी वर्जन में फिल्म ने 584 करोड़ की कमाई की थी।

shraddha kapoor Stree 2 Trailer Released

जल्द 600 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

अब फिल्म 600 करोड़ ती तरफ बढ़ रही है। जिस हिसाब से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महीनों बाद भी छायी हुई है। उसको देखकर लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ का आंकड़ा पर कर लेगी। बता दें कि अभी शाहरुख खान की जवान ने सभी भाषाओं में 640 करोड़ के टोटल कलेक्शन के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इसके बाद दूसरे नबंर पर स्त्री 2 आ गई है। बीते दिन ही फिल्म ने गदर 2 और एनिमल का रिकॉर्ड ब्रेक किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें