UttarakhandBig News

डेंगू ने बढ़ाई टेंशन, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सभी जिलों के CMO को अलर्ट रहने के निर्देश

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों और संभावित इलाकों में माइक्रो प्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुए डेंगू पर नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश दिए हैं.

सभी जिलों के CMO को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में डेंगू के रोकथाम को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि इस साल डेंगू संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर डेंगू संक्रमण के केस सामने आये हैं, जिनकी बढ़ती संभावनों को देखते हुए सभी जनपदों के सीएमओ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओ : मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जिले स्तर पर डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये माइक्रो प्लान तैयार करते हुए विभागीय टीमों का गठन कर प्रत्येक नगर और वार्ड में जनजागरूकता अभियान के साथ ही निरंतर मॉनिटिरिंग के भी निर्देश दिये हैं। जबकि महानिदेशक स्वास्थ्य को सभी जनपदों में डेंगू रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान की प्रत्येक दिन निदेशालय स्तर पर भी मॉनिटिरिंग करने को कहा गया है।

घर-घर जाकर किया जा रहा डेंगू लार्वा को नष्ट

विभगीय मंत्री ने बताया कि सभी जनपदों के सीएमओ को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सघन सोर्स रिडक्शन गतिविधियां, फॉगिंग, इनडोर स्पेस स्प्रे, प्रचार-प्रसार, अंतर्विभागीय समन्वय बैठक तथा माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाने के निर्देश पूर्व में ही दे दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा गठित टीम ने माह अप्रैल से घर-घर जाकर डेंगू लार्वा को नष्ट करने के साथ ही जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने की सतर्कता बरतने की अपील

अभियान के तहत अभी तक आशाओं द्वारा 24,16,624 घरों और डेंगू वॉलियंटर्स द्वारा 7,37,316 घरों का सर्वे कर लार्वा निरोधात्मक कार्यवाही की है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भले ही प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है. लेकिन बरसाती मौसम को देखते हुए आगामी दो महीने तक सभी लोग डेंगू के प्रति सतर्क रहे और अपने आस-पास डेंगू का लार्वा पनपने न दें। बता दें प्रदेश में अभी तक 40 मरीजों में डेंगू फैलाने वाला मच्छर डंक मार चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें