Sportshighlight

सिर्फ फोटो खिंचाने आई थीं पीटी उषा, नहीं मिली कोई मदद, Vinesh Phogat के PT Usha पर आरोप

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) हाल ही में काग्रेंस में शामिल हुई। पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से उतारने का फैसला किया है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि हर जगह राजनीति है। पेरिस ओलंपिक्स में भी उन्हें इसकी वजह से कठनाईयों का सामना करना पड़ा। पीटी उषा (PT Usha) पर भी विनेश ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ओवर वेट के कारण जब वो पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालीफाई हो गई थी। तब पीटी उषा सिर्फ उनके साथ फोटो खिंचावाने आईं थी।

ओलंपिक्स 2024 में विनेश फोगाट हुई डिसक्वालीफाई

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विनेश फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई हो गईं थी। फाइनल मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। जिसके चलते ओवर वेट के कारण उनको डिसक्वालीफाई कर दिया गया। विनेश की सिल्वर मेडल दिए जाने वाली अपील को भी खारिज कर दिया गया था।

Vinesh Phogat ने PT Usha पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश के डिसक्वालीफाई होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा विनेश से अस्पताल में मिलने पहुंची थी। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब विनेश ने पीटी उषा पर आरोप लगाए है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब वो अस्पताल में थी तब उनसे मिलने पीटी उषा मेम आई थीं। पीटी उषा ने उनसे कोई बात नहीं की। बस एक फोटो क्लिक की। उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। वहां पर भी साजनीति हुई। हर जगह राजनीति चलती है। उन्होंने आगे कहा कि उषा ने सिर्फ दिखाने के लिए फोटो क्लिक करवाई।

काग्रेस पार्टी में हुईं शामिल

हाल ही में विनेश फोगाट के साथ बजरंग पुनिया ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की। जहां विनेश को पार्टी ने टिकट दिया। तो वहीं बजरंग को पार्टी ने चुनाव ना लड़ाने का फैसला किया। बता दें कि दोनों रेसलर जतंर-मतंर पर धरने के बाद से काफी सुर्खियों में आ गए थे। दोनों रेसलर के साथ साक्षी मलिक ने भी बृजभूषण सिंह पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button