Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी की चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ ले मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मेघ बरसने की संभावना है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है.

IMD ने चार जिलों के लिए जारी की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ऐसे में संवेदनशील इलाकों में आवाजाही करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

भूस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

बीते सोमवार को देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे की चपेट में आ गए. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है. जानकारी के अनुसार मृतकों में से तीन यात्री मध्यप्रदेश के रहने वाली हैं. जबकि एक गुजरात और एक नेपाल निवासी हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें