Sports

हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर Praveen Kumar ने रचा इतिहास, भारत के नाम 26वां मेडल

Paralympic 2024 में भारत के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मेडल टैली में भारत के नाम एक और मेडल जुड़ गया है। भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की झोली में ये 26वां मेडल है। बता दें कि 2.08 मीटर की कूद कर प्रवीण ने एशिया में हाईएस्ट जंप का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

स्वर्ण पदक जीतकर Praveen Kumar ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले प्रवीण पैरालिंपिक में ऊंची कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए है। उन्होंने अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट को हाराया। 2.06 मीटर की जंप के साथ डेरेक लोकिडेंट को सिल्वर मेडल मिला। ये कारनामा प्रवीण ने ऊंची कूद के टी54 श्रेणी में किया है। टी54 में वो खिलाड़ी प्रतिभाग करते है जिनका एक पैर नहीं होता। बता दें कि प्रवीण ने टोक्यों पैरालंपिक में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

भारत के नाम छठा गोल्ड

पेरिस पैरालिंपिक में भारत के नाम ये छठा गोल्ड है। टोटल 26 मेडल अब तक भारत के एथलीटों ने जीते है। जिसमें छह गोल्ड, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें