Entertainment

Ishaan Khatter की The Perfect Couple Trailer हुआ रिलीज, हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ सीरीज में कर रहे काम

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग ड्रामा सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर(The Perfect Couple Trailer) जारी हो गया है। इस सीरीज में हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में है। तो वहीं इस सीरीज से बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर(Ishaan Khatter) ने हॉलीवुड में एंट्री मारी है। इस ट्रेलर में ईशान खट्टर की भी झलकियां नजर आ रही है। फिल्म की कहानी विनबरी परिवार पर आधारित है। उनके घर के पास शव मिलने से उनका परिवार मर्डर की जांच का केंद्र बना जाता है।

Ishaan khattar

The Perfect Couple Trailer में दिखी Ishaan Khatter की झलकियां

इस सीरीज का आज ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इसमें ईशान खट्टर की झलक देखने को मिली। दोनों ही शॉट में ईशान पलक झपकते ही गायब हो गए। साथ ही ट्रेलर में एक भी डायलॉग बोलते नजर नहीं आए। वैसे तो सीरीज में अभिनेता का क्या रोल होगा इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वो परिवार के सदस्य या दोस्त के किरदार में अभिनय करते नजर आएंगे।

the-perfect-couple-trailer

नेटफ्लिक्स पर कब होगी प्रीमियर? (The Perfect Couple Release Date)

सीरीज साल 2018 की एलिन हिल्डरब्रांड की बुक पर आधारित है। जो एक अमीर परिवार की कहानी को बताता है। इस सीरीज को ऑस्कर विजेता सुजैन बियर ने डायरेक्ट किया है। मर्डर मिस्ट्री ये सीरीज पांच सितंबर को रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में लिव श्राइबर भी मुख्य भूमिका में है।

नेटफ्लिक्स के एक और प्रोजेक्ट में नजर आएंगे ईशान

बात करें ईशान खट्टर की तो वो नेटफ्लिक्स के द परफेक्ट कपल के अलावा एक और प्रोजेक्ट ‘द रॉयल्स’ में भी अभिनय करते नजर आएंगे। इस शो में उनके साथ जीनत अमान, भूमि पेडनेकर, साक्षी तंवर, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन आदि कलाकार भी दिखाई देंगे।

https://youtu.be/AdpQuXTWup0

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें