Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून समेत तीन जिलों में आज जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही नदियां के किनारे न जाने के साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि शेष जनपदों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

31 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में इन दिनों मानसून की जबरदस्त सक्रियता देखने के लिए मिल रही है. इससे कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 31 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं. इसके बाद सितम्बर शुरू होते ही बारिश का क्रम धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें