Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जान लें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड में आज भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. इसके साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहाड़ों में यातायात करने से बचने के लिए कहा है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है.

उफान पर आई तमसा नदी

बीते दिन देहरादून में लागतार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाली तमसा नदी उफान पर आ गई. माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक आचार्य DR बिपिन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की आरती के बाद नदी का जल स्तर बड़ा, हालांकि बारिश रुकने के बाद धीरे धीरे जल स्तर कम हो रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें