Entertainment

Box Office Collection: थम नहीं रहा Stree 2 का तूफान, जानें Khel Khel Mein-Vedaa की हफ्ते भर की कमाई

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसमें स्त्री 2(Stree 2) ने सभी को पछाड दिया। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की वेदा (Vedaa) और अक्षय कुमार की खेल खेल में(Khel Khel Mein) भी रिलीज हुई। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस सभी फिल्मों को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में चलिए जानते है कि फिल्म ने सात दिनों में टोटल कितना कलेक्शन(Box Office Collection) किया है।

स्त्री 2 ने पहले हफ्ते की इतनी कमाई ( Stree 2 Box Office Collection)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। हॉरर-कॉमेडी इस फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। लेकिन अभी भी दर्शकों का केज फिल्म को लेकर कम नहीं हुआ है।

shraddha kapoor Stree 2 Trailer Released

फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू जोड़कर 60.3 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 31.4 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन 43.85 करोड़ बटोरे। तो वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिला। रविवार को फिल्म ने 55.90 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं पांचवे और छठे दिन फिल्म ने 38.1 करोड़ और 25.8 करोड़ की कमाई की।

खेल खेल में का रहा कुछ ऐसा हाल (Khel Khel Mein Box Office Collection)

सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े सामने आ गए है। खबरों की माने तो फिल्म ने मंगलवार को 20 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने हफ्ते भर 275.35 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है।

akshay kumar tapsee pannu vani kapoor khel-khel-mein-ott release date netflix

बात करें अक्षय कुमार की खेल खेल में का। तो इस फिल्म का खेल स्त्री 2 ने बिगाड़ दिया। खेल खेल में फिल्म ने पहले दिन 5.05 करोड़ से ओपनिंग की। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.05 करोड़, तीसरे दिन 3 करोड़ और चौथे, पांचवें और छठे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़, 2 करोड़ और 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। खबरों की माने तो फिल्म ने सातवे दिन 1.04 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में हफ्तेभर में फिल्म का टोटल कलेक्शन 18.29 हो गया है।

वेदा ने पहले हफ्ते की इतनी कमाई (Vedaa Box Office Collection)

john abraham film poster vedaa

जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ की बात करें तो फिल्म की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन स्त्री 2 के तूफान के आगे ढेर हो गई। फिल्म ने पहले दिन 6.3 करोड़ से ओपनिंग की। जिसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.8 करोड़, तीसरे दिन 2.7 करोड़, चौथे, पांचवें और छठे दिन फिल्म ने 3.2 करोड़, 1.5 करोड़ और 80 लाख का कलेक्शन किया। सातवें दिन की बात करे तो फिल्म ने 52 लाख रुपयों का कारोबार किया। ऐसे में फिल्म ने हफ्तेभर में 16.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें