Big NewsUttarakhand Weather News

अगले तीन घंटे इन जिलों के लिए भारी, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए भारी बारिश के साथ-साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने इन सभी जिलों के लिए अगले तीन घंटे भारी बताये हैं. भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है.

अगले तीन घंटे भारी

मौसम विभाग के निदेशक के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटे इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने को कहा है. इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें