Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, देख लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि बाकी जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यात्रियों से की सावधानी बरतने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने चारधाम समेत पहाड़ों में आवाजाही करने वाले यात्रियों से संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतने की अपील की है. वहीं स्थानीय लोगों से पर्वतीय क्षेत्रों में जरूरी काम होने पर ही यात्रा करने की हिदायत दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें