Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी की पांच जिलों के लिए चेतावनी, पढ़ लें किन जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज 14 अगस्त को बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी की पांच जिलों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को राजधानी देहरादून समेत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों ने चार धाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों से मौसम का अपडेट देखने के बाद ही यात्रा में आने की हिदायत दी है.

18 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों के लिए हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें