Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम, IMD ने जारी की छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने छह जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 13 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है.

18 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 18 अगस्त तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा. इन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन से अलर्ट रहने की सलाह दी है. आपदा प्रबंधन ने आपदा की आशंका को देहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें