TrendingHighlight

इस साल पृथ्वी पर नहीं लौट पाएंगी Astronaut Sunita Williams? जानें NASA ने क्या कहा?

भारतवंशी सुनीता विलियम्स(Astronaut Sunita Williams) एक और अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ जून में बोइंग स्टारलाइनर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गई थी। जिसके बाद से वो अब तक पृथ्वी पर वापस नहीं लौटी है। उड़ान भरने के दस दिन बाद सुनिता को वापस लौटना था। लेकिन दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है और वो अभी भी अंतरिक्ष में ही है।

ऐसे में नासा ने हाल ही में सुनीता से जुड़ी अपडेट साझा की है। नासा ने बताया कि सुनिता की घर वापसी अगले साल होगी। बीते बुधवार को नासा के अधिकारियों ने कहा कि मामला काफी गंभीर हो सकता है। ऐसे में दोनों अंतरिक्ष यात्री जिस बोइंग वाहन से गए थे उससे वापस नहीं लौट पाएंगे। स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से दोनों अंतरिक्ष यात्री को वापस लाने का प्लान बनाया जा रहा है।

Sunita Williams reached space
Sunita Williams reached space

Astronaut Sunita Williams कब लौटेगी वापस?

जून में अंतरिक्ष जाने वाले दोनों अंतरिक्ष यात्री अब अगले साल ही वापस लौट पाएंगे। बता दें कि दस दिन में Astronaut Sunita Williams को घर वापस लौटना था। लेकिन कहा जा रहा है कि टेक्निकल खराबी की वजह से ये संभव नहीं हो पाया।

ऐसे में अब दोनों को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल चार नहीं बल्कि दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरेगा। विलियम्स ओर विल्मोर पहले परिक्षण दल का हिस्सा थे। ऐसे में दोनों दौबारा से करीब छह महीने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन चालक दल के रूप में शामिल होंगे। फरवरी के आस पास क्रू लौट आएगा।

अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया

नासा ने बताया कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इस महीने वो निर्णय लेंगे। 18 अगस्त को लॉन्च निर्धारित किया गया था। लेकिन अब 24 सितंबर तक क्रू ड्रैगन लॉन्च को टाल दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें