Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने तीन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने तीन जिलों में के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए हिदायत बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आठ अगस्त को चमोली, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत और उत्तरकाशी जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.

जलमग्न हुआ सचिवालय

बता दें बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था. कई जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया था. जिससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश से सचिवालय परिसर जलमग्न हो गया. जिससे इसका असर सचिवालय के कामकाज पर भी पड़ा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें