Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पढ़ें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज भी तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 7 अगस्त को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश की संभावना है. जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि राजधानी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

देहरादून में एक एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद है. जबकि उत्तरकाशी में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बाधित है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग, नैनीताल में एक राज्य और छह ग्रामीण मार्ग बंद हैं। वहीं चमोली में 23 और टिहरी में नौ ग्रामीण मार्ग बंद हैं. बीआरओ की टीम बंद मार्गों को खोलने में जुटी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें