National

Bangladesh की हिंसा के कारण भारत के कारोबार में पड़ सकता है असर, ये सामान हो सकता है महंगा

भारत का पड़ोसी देश Bangladesh हिंसा की आग में जल रहा है। इस बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद ले इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। भारत बांग्लादेश के साथ में काफी बड़ी मात्रा में व्यापार करता है। जिसके कारण अब भारत के कारोबार में भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। दोनों देश कई सारी चीजों को इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करते हैं।  प्रदर्शन और हिंसा के बीच काफी समय से बांग्लादेश के उद्योग काफी लंबे समय से बंद है। वह दूसरे देशों मे किसी भी सामान को भेजने से बच रहे हैं। अगर लंबे समय तक ऐसा ही रहा तो भारत में कई सारे प्रोडक्ट की कीमतों पर भी काफी असर पड़ सकता है।

हाई क्वालिटी के रेडीमड गारमेटं पर पड़ सकता है असर

वहीं बांग्लादेश हाई क्वालिटी के रेडीमड गारमेटं को तैयार करने के लिए भी फेमस है। यहा पर सस्ते दामों में मजदूर और कच्चा माव मिल जाता है। यहां पर तैयार होने वाले कपड़ों की फिनिशिंग और क्वालिटी दुनिया में काफी अच्छी मानी जाती है। भारत के बड़े-बड़े ब्रांड यातो बांग्लादेश में कपड़े तैयार करवाते हैं या फिर वहां से कच्चा माल मंगवाते हैं और फिर उसे अपने ही देश में तैयार करवाते हैं।

इन पर पड़ सकता है असर

बांग्लादेश से भारत केवल कपड़ो के माल का ही आयात नहीं करता है बल्कि जूट, रबर, खाद्य तोल और सब्जी तेल का भी आयात करता है। वहीं भारत भी काफी कुछ निर्यात करता है। इसमें चावल, रुई, कपड़ा, गेहूं से बने प्रोडक्ट, मसाले, सब्जी, चीनी, फल और दूसरे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। फाइनेंसियल ईयर 2023-24 में भारत ने बांग्लादेश को 1220 करोड़ डॉलर का निर्यात किया है।

Back to top button