National

Bangladesh: हिंदुओं को घरों से निकालकर पीट रहे उपद्रवी, कई दुकानों में तोड़फोड़, लगाई आग, पढ़ें यहां

Bangladesh में हिंसा और आगजनी के बीच अब उपद्रवी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बन रहे हैं। घरों में आग जलाई जा रही है। दुकानों को लूटा जा रहा है। इस बीच बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर में दंगाइयों ने तोड़फोड़ की और मंदिर को आग के हवाले कर दिया।

27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों पर तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। कीमती सामान को लूटा गया है। मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं। कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में 4 हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। वहीं हातिबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में 12 हिंदुओं को घरों में आग लगा दी गई थी।

हिंदुओं को घरों से निकालकर पीट रहे

रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुओं को घरों से निकालकर पीटा जा रहा है। उनकी दुकानों में लूटपाट की जा रही है। इन हमलों के कारण हिंदू डर के साए में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिनाजपुर कस्बे और दूसरे उपजिलों में 10 हिंदुओं के घरों पर हमला हुआ है। हमलावरों ने कस्बे के रेलबाजारहाट में एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें