HighlightEntertainment

Bigg Boss OTT 3 के विनर का नाम हुआ रिवील! जानें किसके हाथ लगेगी बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी, रनरअप बनेगा ये खिलाड़ी

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) फिनाले के करीब पहुंच रहा है।  शो में अब केवल पांच कटेंस्टेंट बचे हुए है। हाल ही में शो में डबल एविक्शन देखने को मिला। अरमान मलिक और लवकेश कटारिया फिनाले की रेस से बाहर हो गए। फिनाले की रेस में अब केवल रणवी शौरी, सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन राव और नेजी बचे हैं।  दो अगस्त को शो का फिनाले होने जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि विनर और फर्स्ट रनरअप कौन होगा।

लव के बेघर होने की भी बात हुई सच

बता दें कि फिनाले से पहले Bigg Boss OTT 3 शो में डबल एविक्शन हुआ। ऐसे में घर से अरमान मलिक और लवकेश कटारिया आउट हो गए। इस डबल एविक्शन से दर्शक काफी हैरान थे। बता दें कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी घर आए थे। उन्होंने लवकेश के बेघर होने की भी बात कही थी। साथ ही विनर के नाम का भी हिंट दिया था।

ये हो सकता है बिग बॉस का विजेता (Bigg Boss OTT 3 winner name)

बता दें कि बीते दिन मुनव्वर घर में आए थे।  जिसमें उन्होंने सना मकबूल और लवकेश कटारिया को अपने साथ ले जाने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने नेजी का मुंह मीठा करने की भी बात कही थी। उन्होंने बताया कि नेजी अ्च्छा गेम खेलते खेलते फिनाले तक पहुंच गए है। हालांकि मुनव्वर के इस सटेटेमेंट से अनुमान लगाया जा रहा है कि नेजी शो के विनर हो सकते हैं।  बता दें कि नेजी की काफी अच्छी फैंन फॉलोइंग है। साथ ही दर्शकों को वो पसंद भी आ रहे हैं।

बिग बॉस का फर्स्ट रनरअप (Bigg Boss OTT 3 runner up name)

शो के विजेता का दावेदार नैजी को माना जा रहा है। ऐसे में खबरों की माने तो उनकी अच्छी दोस्त सना मकबूल फस्ट रनर अप हो सकती हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 कौन जीतेगा ये तो फिनाले में ही पता चला पाएग। ऐसे में देखना ये है कि ये अनुमान कितना सही निकला और कितना गलत।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें