Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद कई जिलों के स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की आशंका है. ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है. छात्र-छात्रों के सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों सहित सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है. आदेश में कहा गया है कि आदेश का अनुपालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें