Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे मेघ, पढ़ लें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड के पांच जिलों में सोमवार को तेज बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो जुलाई के आखिर तक प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो सोमवार को राजधानी देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है. इसलिए इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए लोगों से नदियों किनारे न जाने की हिदायत दी है.

उमस ने लोगों को सताया

बता दें राजधानी देहरादून समेत पर्वतीय इलाक़ों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही. चटक धूप के कारण गर्मी से उमस ने लोगों को खूब परेशान किया. तापमान पर नजर डालें तो दून का अधिकतकम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते 10 सालों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो. हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन तापमान में उसका असर देखने को नहीं मिला.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें