Big NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश के संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि चमोली और पौड़ी जिले में भारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वही अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश की संभावना है.

आज देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को कक्षा एक से बाहरवीं तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है. गुरुवार देर शाम डीएम ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए थे. बता दें बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें