Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया देहरादून समेत इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें अपडेट

उत्तराखंड में आज पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को राजधानी देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के अन्य ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने तीन जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए न जाने की अपील की है. इसके अलावा नदी-नालों में जलभराव की आशंका जताते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें