Big NewsUttarakhand Weather News

अगले 24 घंटे भारी, IMD ने जारी किया भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटों के भीतर भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया भारी से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभवना है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने को कहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें