Big NewsUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने जारी किया चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं. इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं.

17 जुलाई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों की बात करें तो 17 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें