Udham Singh Nagar NewsBig News

बारिश के बाद विकराल रुप दिखा रही नदियां, गौला नदी के तेज बहाव में बही किशोरी, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू होने के बाद से ही नदियां अपनी विकराल रुप दिखा रही है. उधमसिंह नगर के किच्छा में गौला नदी के किनारे खेत में बकरी चुगाने गई किशोरी का पैर फिसलने से गौला नदी के तेज बहाव में बह गई. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम किशोरी का रेस्क्यू अभियान चलाये हुए है.

गौला नदी के तेज बहाव में बही किशोरी

घटना मंगलवार की है. जानकारी के अनुसार किच्छा के ग्राम शांतिपुरी में 15 साल की किशोरी गौला नदी के तेज़ बहाव में बह गई. किशोरी के परिजनों ने बताया कि किशोरी गौला नदी के किनारे खेत में बकरी चुगाने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

विकराल रुप दिखा रही नदियां

खबर मिलने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा मिला है. उधर किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बता दें इससे दो दिन पहले राजधानी देहरादून में भी एक किशोरी बारिश में नहाने के दौरान पैर फिसलने से बिंदाल नदी में बह गई थी. किशोरी का शव 24 घंटे बाद आठ किमी दूर दुधली से बरामद किया गया था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें