Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News
उत्तराखंड में कल भारी से भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में कल भी छुट्टी रहेगी।
नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल 5 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही भारी बरसात को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
