Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मानसून, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में आज भी मानसून की बारिश कहर बरपाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 4 जुलाई यानी गुरुवार को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी जिले में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद गुरुवार को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जिले में पहली कक्षा से दसवीं तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें