Big NewsUdham Singh Nagar News

यहां जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 70 हजार की घूस लेते पकड़ा गया

विजिलेंस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई की है। सीएम धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत एक और बड़ा एक्शन हुआ है। विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी 70 हजार की रिश्वत ले रहा था।

जिला आबकारी अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर अशोक मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया है की शराब कारोबारी से अधिभार उठान के नाम पर एक प्रतिशत रिश्वत देने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

विभाग को एक लिखित शिकायत भी मिली थी। जांच में मामला सही पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी 10 लाख रुपए की शराब उठान में जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 30000 रूपए पहले दे चुका था। प्रतिशत के हिसाब से उसे 70000 रूपए और देने थे।

70 हजार की घूस लेते हुए विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

अशोक मिश्रा को मंगलवार को 70000 रूपए रिश्वत लेते समय विजिलेंस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस ये कार्रवाई तीन दिन पहले से ही करना चाह रही थी लेकिन अशोक मिश्रा तीन दिन के अवकाश पर चले गए थे। जिस वजह से कार्रवाई होने में देरी हो गई। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है की अभी आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी हो चुकी है और आरोपी को लेकर उनके घर व अन्य स्थानों पर भी सर्च किया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें