Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

मानसून ने दी उत्तराखंड में दस्तक, सिंचाई विभाग ने दिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा के साथ ही चैनेलाइज के अलावा सुरक्षा दीवार के कार्य लगभग पूरा कर लिए गए हैं। लेकिन कुछ जगहों में कार्य में हो रही देरी पर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

एक दर्जन से अधिक कार्य योजना पर किया जा रहा कार्य

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि करीब 250 करोड़ की लागत से एक दर्जन से अधिक कार्य योजना पर कार्य किया गया है। जिसके तहत अधिकतर कार्यों को पूरा कर लिया गया है, जिनमें मुख्य रूप से नैनीताल के बलियानाला भूस्खलन प्रभावित रामनगर स्थित गर्जिया माता मंदिर की सुरक्षा दीवार का भी लगभग पूरा कार्य हो चुका है।

सिंचाई विभाग ने दिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा की दीवार के अलावा हल्द्वानी कालाढूंगी ऊंचापुल नहर कवरिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, एसबीआई बैंक से लेकर नवाबी रोड तक का नहर कावरिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। वहीं पिछले साल आई आपदा के दौरान नैनीताल और उधम सिंह नगर अंतर्गत सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नहरों का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से सभी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जो जल्द ही पूरी हो जाएंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें