Dehradun NewsHighlight

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामला, BJP नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा

हरिद्वार में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले में भाजपा नेता व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

BJP नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। उत्तराखंड जो देवभूमि के नाम से जाना जाता था। वहां अब आए दिन महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। दसौनी ने कहा कि हरिद्वार में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध : कांग्रेस

गरिमा ने कहा कि पूरे हत्याकांड को अंजाम सत्ता रूढ़ भाजपा के प्रधान पति अमित सैनी और ओबीसी आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी के द्वारा दिया गया। इसके अलावा दून में ही 15 वर्षीय नाबालिग का मुंह बोले मामा के द्वारा दुष्कर्म का मामला हो या पटेल नगर में छह माह की बच्ची और उसकी मां का क्षत-विक्षत शव जो कि दो-तीन दिन पुराना पाया गया है ।

कांग्रेस ने उठाए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल

गरिमा दसौनी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का डर नहीं है। दसौनी ने धामी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की धाकड़ धामी को आत्ममुग्धता से बाहर आना चाहिए और प्रदेश में क्या चल रहा है इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें