Big NewsHaridwar News

गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या, सामने आया इस भाजपा नेता का नाम, प्रदेश अध्यक्ष ने किया निष्काषित

रुड़की में एक किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई है। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया और इसके बाद उसे मार दिया गया। परिजनों ने गैंगरेप में एक भाजपा नेता के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस में तहरीर दी गई है। वहीं रेप मामले में नाम आने के बाद बीजेपी ने अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है।

ये है पूरा मामला

रुड़की में पिछले दिनों गायब हुए एक किशोरी की लाश मिली है। हरिद्वार बाहदराबाद हाईवे पर किशोरी की लाश मिलने से हंगामा मच गया। मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस पूरे मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी आदित्यराज सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बहला – फुसलाकर ले जाने का है आरोप

किशोरी के परिजनों ने भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में बताया कि आदित्यराज के घर काम करने वाला युवक अमित 23 जून को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो उन्होंने अमित से फोन पर बात की। अमित ने बताया की किशोरी उनके साथ है और अभी वो उसे फोन न करे।

भाजपा नेता पर हैं ये आरोप

24 जून की सुबह महिला इसकी जानकारी देने के लिए बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी के घर पहुंची और इसकी जानकारी दी। महिला ने जब पुलिस को तहरीर देने की बात की तो आदित्यराज ने मामला निपटाने के लिए कहा। उसके कुछ ही देर बार किशोरी का शव बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इस तहरीर में बताया की अमित ने छह महीने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है की अमित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने अमित सैनी और आदित्यराज सैनी पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है।

कई बड़े नेताओं के साथ हैं बीजेपी नेता के संबंध

बीजेपी नेता आदित्यराज सैनी के बीजेपी नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। आदित्य की फेसबुक प्रोफाइल पर कई बड़े नेताओं के साथ उसने तस्वीरें साझा की हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कई अन्य नेताओं के साथ आदित्य की तस्वीरें हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि इस मामले में पुलिस पर भी दबाव रहेगा।

haridwar news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें