TrendingHighlight

इस दिन से पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train, जानें रूट, स्पीड और बाकी डिटेल

ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (First Vande Bharat Sleeper Train) 15 अगस्त से शुरू हो सकती है। ऐसे में जो यात्री लंबी यात्राएं करते है उनके लिए ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी। इस ट्रेन से लंबी यात्रा आसान हो जाएगी। ये ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच का रास्ता तय करेगी।

Vande Bharat Sleeper Train

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड ( Vande Bharat Sleeper Train Speed)

बता दें कि Vande Bharat Sleeper Train को बनाने का काम बेंगलुरू में हो रहा है। जो अभी अपने अंतिग चरण में है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में टोटल 16 कोच होंगे। जिसमें से 10 थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी और एक फर्स्ट के होंगे। साथ ही एक एसएलआर कोच भी होगा। खबरों की माने तो ये ट्रेन शुरुआत में 130 KM/घंटे की स्पीड से चलेगी। जिसके बाद ये 160 से 220 KM/घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दिल्ली-मुंबई का रूट हैं हाई डिमांडिंग (First Vande Bharat Sleeper Train Route)

बता दें कि दिल्ली से मुंबई के बीच का रूट काफी हाई डिमांडिग है। यही कारण है कि इस स्लीपर ट्रेन को सबसे पहले इस रूट में चलाने का प्लान किया गया। इस रूट पर ट्रेनें फुल हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को रिजर्वेशन मिलने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत चलने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है ट्रेन

दिल्ली से भोपाल, सूरत होते हुए ये ट्रेन मुंबई जाएगी। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात का खुलासा किया था कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दो महीनें के अंदर चलने लगेगी। बता दें कि ये स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और सेफ्टी से लैस होने वाली है। इस बार महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में प्रदेश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल रही है। इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें